वनरचूहा गोलीकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल

बदला लेने की नियत से गोलीकांड की घटना को दिया गया था अंजाम

महागामा के वनरचूहा गोलीकांड मामले में पुलिस ने सात दिनों के बाद दो आरोपियों को जेल भेजा है. इस मामले को लेकर गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के कक्ष में महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद द्वारा खुलासा किया गया. इस दौरान महागामा थानेदार शिवदयाल सिंह भी उपस्थित थे. बताया कि पकड़े गये आरोपी का नाम सच्चन मिश्रा की पत्नी निवेदिता मिश्रा व सहयोगी राजाराम यादव उर्फ राजू है. राजाराम यादव महागामा थाना क्षेत्र के मोहानी गांव का रहने वाला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार निवेदिता मिश्रा सच्चन मिश्रा उर्फ सच्चिदानंद मिश्रा की पत्नी है. सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या वर्ष 2023 में जमीन विवाद में हो गयी थी. इस मामले में सच्चिदानंद मिश्रा की पत्नी निवेदिता मिश्रा बदला लेने की फिराक में थी. गोलीकांड में घायल श्यामा झा ने ही सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या थी और जेल से जमानत पर छूट गया था.

जमानत पर छूटने के बाद सच्चन मिश्रा की पत्नी को चिढ़ाता था श्यामा झा

जानकारी के अनुसार श्यामा झा छूटने के बाद सच्चिदानंद मिश्रा की पत्नी को चिढ़ाता था और उसको भी काटने की धमकी देता था. इससे महिला ऊब गयी थी. निवेदिता मिश्रा के कहने पर राजाराम यादव सहित कुल तीन लोगों के साथ मिलकर घटनाकांड को अंजाम दिया गया. इसमें श्यामा झा की बाल-बाल जान बच गयी है और अभी भी इलाजरत है.

पुराने रंजिश का बदला लेने के लिए मारी गयी गोली : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने बताया कि पुराने रंजिश का बदला लेने का काम किया गया हैं. मामले के उद्भेदन के लिए एसपी के स्तर से महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. पुलिस ने निवेदिता मिश्रा के कॉल डिटेल को खंगाला. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने राजाराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी. पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी और भी दो आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस जल्द करेगी. एसआइटी में इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो, एसआइ राजू गुप्ता, अश्विनी कुमार, रोमा कुमारी व तकनीकी शाखा के कर्मी थे. पुलिस ने पकड़ाये आरोपियों के पास से मोबाइल सहित एक गोली का खोखा भी बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >