चांदा से होकर समदा गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर

चार किलोमीटर की दूरी तक सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील, पैदल चलना भी दुभर

ठाकुरगंगटी प्रखंड के चांदा पंचायत के चांदा गांव से होते हुए समदा गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. तकरीबन चार किलोमीटर की दूरी तक सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क पर से गुजरना खतरे को आमंत्रण देना साबित हो रही है. इस मार्ग से लोग महुआ टोला होकर घोरिचक होते हुए जिला मुख्यालय के लिए सफर करते हैं. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे से लेकर बड़े वाहन का आना-जाना होता है. इस मार्ग होकर कुछ दूरी की बचत होती है और कम समय में लोग आसानी से गोड्डा पहुंच पाते है. इसके बावजूद भी सड़क मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. सड़क का बुरा हाल लगभग विगत कुछ वर्षों से है. सड़क की हालात इतनी खराब है कि दिन के उजाले में लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

बारिश के बाद पानी से लबालब भर जाती है सड़क

बारिश हो जाने पर सड़क पर लबालब पानी भर जाने से तो सड़क का पता तक नहीं चल पाता है कि किस होकर वाहन को पार किया जा सके. स्थानीय ग्रामीण प्रेम हांसदा, सोनेलाल हांसदा, कालीदास मुर्मू,मनोज मरांडी, पृथा मरांडी ने आदि ने बताया कि आसपास क्षेत्र में जाने के लिए जब ग्रामीण इस सड़क से गुजरते है तो काफी भय बना हुआ रहता है. खासकर तो शाम पड़ने के बाद सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है ताकि आये दिन कोई दुर्घटना नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >