महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी मुस्तफा अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र शाहिद अंसारी बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में पंखा लगाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर युवक घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. परिजन आनन-फानन में घायल युवक को महागामा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ सोनाली कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की स्थिति में सुधार हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
