मुंबई कमाने गये मजदूर मुर्शीद साह की पत्नी अंगुरी खातून की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मृतक अंगुरी खातून चार-पांच माह की गर्भवती भी थी. इलाज के दौरान अंगुरी खातून की मौत हो गयी है. मृतक का पति खुर्शीद साह मूलत: महागामा के हनवारा का रहने वाला है. वह अपनी पत्नी के साथ बाहर कमाने गया था. अब मृतक के शव को मुंबई से मंगाना मुश्किल हो रहा है. मृतक के परिजनों से शव को मुंबई से मंगाये जाने के लिए जिला प्रशासन व सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से गुहार लगायी है. घटना के बाबत मृतक के ससुराल व मायके पक्ष दोनेा का रो रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
