महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के केंचुआ नहर किनारे सड़क निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की जर्जर स्थिति से आसपास के करीब दो हजार लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर किनारे से होकर गैस गोदाम, निजी विद्यालय और शीतला माता मंदिर तक प्रतिदिन सैकड़ों लोग जाते हैं. सड़क कच्ची और खराब होने के कारण पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों ही मुश्किल हो गया है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. जगह-जगह कीचड़ भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं. इस कठिनाई का सबसे अधिक सामना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं करते हैं.
महागामा में नहर किनारे नहीं बनी सड़क, लोगों का आवागमन मुश्किल

महागामा में नहर किनारे नहीं बनी सड़क, लोगों का आवागमन मुश्किल
Copied link
सड़क की बदहाल स्थिति से रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ीं