सूर्य सरोबर तालाब में महाआरती के भव्य नजारे के बीच लगे जय माता दी के जयकारे

थाना प्रभारी ने बनारस से आये सभी पंडित को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शारदीय नवरात्र को लेकर बनारस के पंडितों की टोली ने महाआरती का आयोजन किया. सूर्य सरोवर तालाब के किनारे पूजा के चौथे दिन महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन कर जय माता दी के जयकारे लगाये. राहुल कुमार थाना प्रभारी ने बनारस से आये सभी पंडित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार राम व पत्नी जिप सदस्य कदमी देवी ने बीडीओ अभिनव कुमार, थाना प्रभारी व गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बनारस से आये पंडित आशीष शुक्ला, कुश चौबे, सत्यम पांडेय, रितेश पांडेय व अभिषेक शर्मा द्वारा महाआरती की की गयी. कमेटी के धर्मेंद्र कुमार, धनंजय कुमार सिंह, नयन कुमार, चिक्कू कुमार, बिनोद कुमार, रिकेश कुमार, मनोज राम कार्यक्रम आदि व्यवस्था में लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >