बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार गांव के ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां का जयकारा लगाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को गांव के शिव मंदिर तालाब में विसर्जित किया गया. इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष अमित अवस्थी, संतोष ठाकुर, सुजीत कुमार व विद्यासागर चौबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है एवं मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन होता है. ग्रामीण एवं आसपास के गांव के ग्रामीण की मेला एवं पूजा अर्चना को सफलतापूर्वक संपन्न करने में काफी सहयोग दिया. प्रथम पूजा से विजयादशमी तक सभी ने भरपूर सहयोग देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. पूजा समिति के सदस्यों ने सभी को शुभकामनाएं भी दी. नम आंखों से माता की प्रतिमा विसर्जन करते हुए कहा कि मां अगले वर्ष जल्द आना एवं गांव व क्षेत्र में सुख-शांति बनाये रखना. विसर्जन के दौरान ग्रामीणों द्वारा मां की प्रतिमा पुष्प एवं प्रसाद अर्पित किया गया. क्षेत्र के पुलिस बल भी विसर्जन जुलूस में तैनात थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
