जिला मुख्यालय में सीसीटीवी कैमराें से हो रही पंडाल की निगरानी

जिला मुख्यालय के सभी पांच दुर्गापूजा पंडालों और मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. बड़़ी दुर्गा मंदिर बाबूपाड़ा, भतडीहा दुर्गा मंदिर, गोढ़ी दुर्गा मंदिर और सिनेमा हॉल के समीप जय माता दी संघ दुर्गा मंदिर में स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं,

गोड्डा. जिला मुख्यालय के सभी पांच दुर्गापूजा पंडालों और मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. बड़़ी दुर्गा मंदिर बाबूपाड़ा, भतडीहा दुर्गा मंदिर, गोढ़ी दुर्गा मंदिर और सिनेमा हॉल के समीप जय माता दी संघ दुर्गा मंदिर में स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जहां पूरे साल मंदिर एवं आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. वहीं, रौतारा दुर्गा मंदिर में कैमरे केवल पूजा के दौरान ही लगाये जाते हैं. पूजा समिति सदस्यों के अनुसार, पहली पूजा से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है. भीड़ को देखते हुए पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिनसे आने-जाने वाले लोगों की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है. कहां कितने लगे सीसीटीवी कैमरा भतडीहा दुर्गा मंदिर परिसर : 16 कैमरे गोढ़ी दुर्गा मंदिर परिसर : 4 कैमरे रौतारा दुर्गा मंदिर : 8 कैमरे जय माता दी संघ (सिनेमा हॉल चौक) : 6 कैमरे बड़ी दुर्गा मंदिर, बाबूपाड़ा : 8 कैमरे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >