पोड़ैयाहाट प्रखंड में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर और बाजार के स्कूलों में हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख उर्सुला मरांडी ने बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की उपस्थिति में झंडा फहराया. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्यामानंद वत्स और अजय शर्मा ने किया. प्रखंड कार्यालय और बीआरसी भवन में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, राजकचहरी में सीओ अमित किस्कू, थाना परिसर में थाना प्रभारी महावीर पंडित, सीएचसी पोड़ैयाहाट में डॉ. रमेश कुमार, यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर शशिकांत गुप्ता, सूरज मंडल कॉलेज में प्राचार्य सुबोध झा, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष बिनोद भगत, जेएमएम कार्यालय में अध्यक्ष अवधकिशोर हांसदा, वंदे मातरम विद्या मंदिर द्रुपद में डायरेक्टर अमित कुमार, मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक गोपाल ठाकुर, सरस्वती शिशु मंदिर में कमल भगत ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख सुमन भगत, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, डब्लू भगत, अरुण साह, लक्ष्मण सिंह, बोलबम मंडल, राजेश हंसदा, पुस्पेंद्र टुडू, दीपनारायण भगत, रामानंद ठाकुर, सीताराम राय, गणेश साह, पिंटू गुप्ता, प्रभाकर भगत, विंध्याचल कर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, थाना परिसर, स्कूल और अन्य कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सलामी दी गयी. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख जशीनता हेंब्रम, बीआरसी भवन में बीईओ हरिप्रसाद ठाकुर, सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डन संजुक्ता टुडू, बोआरीजोर थाना परिसर में थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव, ललमटिया थाना परिसर में थाना प्रभारी रोशन कुमार, राजाभिट्ठा थाना परिसर में थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव, राजमहल परियोजना एरिया कार्यालय में क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक, ओसीपी कार्यालय में महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी, नवभारत आइटीआइ में निदेशक हिरामन पंडित, एटक यूनियन कार्यालय ललमटिया में अध्यक्ष रामस्वरूप, आदिवासी इंटर कॉलेज में सचिव रामजी साह, अखिल भारतीय अंगिका कार्यालय में डॉ. राधेश्याम चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. वहीं पंचायत भवनों में भी तिरंगा फहराया गया, जिसमें बड़ा श्रीपुर पंचायत भवन में मुखिया रोशनी मरांडी, बाबूपुर पंचायत भवन में मुखिया अंजला सोरेन, लौहंडिया बाजार पंचायत भवन में मुखिया अनीता मुर्मू ने झंडे की सलामी ली.मेहरमा प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रमुख कार्यालयों में प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख कंचन कुमारी, अंचल कचहरी में सीओ मदन महली, बीआरसी भवन में बीडीओ अभिनव कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में डॉ. बालेश्वर निराला, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर रूबी मिंज, मेहरमा थाना परिसर में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, बलबड्डा थाना में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, एसआरटी कॉलेज धमड़ी में प्राचार्य शंभु कुमार सिंह ने झंडे को सलामी दी. वहीं पंचायत भवनों में अमौर पंचायत भवन में मुखिया मधुमाला सिन्हा, तुलाराम भुस्का पंचायत भवन में मुखिया मौसम देवी ने झंडोत्तोलन किया.
