दो दिनों के अंदर सरकारी जमीन से हटायें दुकान : सीओ

दुर्गा पूजा में काफी परेशानी का सामना करते थे मेला समिति के सदस्य व ग्रामीणों को

बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा मेला मैदान के सरकारी जमीन पर दुकानदार के द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान बना लिया है. दुकान बनने के कारण दुर्गा पूजा में काफी परेशानी का सामना मेला समिति व ग्रामीणों को होती थी. मेला मैदान के सरकारी जमीन पर दुकानदार के द्वारा कब्जा कर उस जगह पर कच्ची व पक्की दुकान बनाकर अपना अधिकार जमाते नजर आते थे.

दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ चलेगा बुलडोजर

मेला के दौरान अगर कोई फुटकर दुकानदार दुकान रखने आते, तो उन्हें दुकान रखने से मना किया जाता था. दुकानदार की मनमानी चरम पर दिख रही थी. इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा मेहरमा सीओ अभिनव कुमार को मेला मैदान के सरकारी जमीन पर दुकानदार अवैध रूप से कब्जा करने वालों को हटाने के लिए आवेदन दिया था. दिये आवेदन पर सीओ ने उक्त जमीन का सरकारी अमीन से मापी कराकर उन्हें खाली करने को लेकर तीन नोटिस जारी किया. जारी नोटिस के दौरान भी दुकानदार के कानों तक जूं तक नहीं रेंगी और अपना कब्जा जमाये रखा. इस मामले को सीओ ने गंभीरता से लेते हुए बलबड्डा मेला प्रांगण में पहुंचकर सभी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए दुकानदार से मुलाकात कर उन्हें दो दिन के अंदर सरकारी जमीन से दुकान को हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये दुकानदार खाली कर दें अन्यथा बुलडोजर चलाकर खाली कराया जाएगा. मौके पर नाजिर कमलेश्वरी मंडल, बीपीओ साहेबलाल हांसदा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >