झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में आयोजित अंडर 23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन धनबाद ने गुमला को छह विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की टीम ने 45.1ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मनीष उरांव ने शानदार 93 रन की पारी खेली. वहीं यमुना झा ने 34 रन बनाये. धनबाद की ओर से मोहम्मद कुनैन कुरेशी ने 3 और अनुराग सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया. धनबाद ने जवाब में 33 ओवर 1 गेंद में ही सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच जीत लिया. धनबाद की ओर से कप्तान मोहम्मद कुनैन कुरेशी ने सर्वाधिक नाबाद 52 रन की पारी खेली. अनुराग सिंह ने 51 रन बनाये. धनबाद के मोहम्मद कुनैन कुरैशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पर्यवेक्षक संयुक्त बिहार झारखंड रणजी टीम के कप्तान रह चुके काजल दास द्वारा ट्रॉफी एवं 5 हजार की नकद राशि प्रदान की गयी. अंपायर की भूमिका में अमित हाजरा, इफ्तेखार शेख एवं स्कोरर की भूमिका में दीपक कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस, संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, संयुक्त सचिव मोहम्मद किरमान अंसारी, मुकेश मंडल, अवधेश कुमार, राजीव भंडारी, सनम कुमार, अंजन कुमार, कन्हैया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
