पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आइसीयूकर्मियों की हड़ताल

आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और मानसिक रूप से भी वे काफी परेशान हैं.

गोड्डा. सदर अस्पताल गोड्डा में आउटसोर्सिंग कंपनी के अंतर्गत कार्यरत आईसीयू कर्मचारियों ने पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. कर्मचारियों ने इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रोपराइटर अभय कुमार सिंह और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ तारा शंकर झा को औपचारिक पत्र सौंपा है. कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले पांच महीनों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और मानसिक रूप से भी वे काफी परेशान हैं. पत्र में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार मौखिक और लिखित रूप से प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई. कर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल में हिमांशु कुमार, रिचा बेसरा, अनीता बेसरा, श्वेता कुमारी, सुबेंद्र कुमार, अंजू कुमारी, ज्योति कुमारी और प्रीति कुमारी समेत दो दर्जन से अधिक कर्मचारी शामिल हैं. कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग कंपनी और उसके प्रबंधन की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >