कार्यपालक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

नगर थाना प्रभारी को पत्र लिख कर की कार्रवाई की मांग

गोड्डा. गोड्डा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल ने वार्ड नंबर 1 की पार्षद नैना झा के पति ध्यान झा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने नगर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. जारी पत्र के अनुसार 8 मई की शाम करीब 5:05 बजे मोबाइल नंबर 9060535177 से फोन कर ध्यान झा ने कथित रूप से धमकी दी. पत्र में उल्लेख किया गया है कि फोन पर सुलतानगंज नगर निकाय जैसी घटना यहां भी दोहराने की बात कही गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध करायी है. यह पत्र 9 मई को जारी किया गया है. पार्षद नैना झा वार्ड नंबर एक के बदोना रोड, रौतारा क्षेत्र की निवासी हैं. ध्यान झा ने आरोपों से साफ इंकार किया है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उपायुक्त को पत्र देकर वार्ड की खराब स्थिति, नाला और सड़क की समस्या से अवगत कराया गया था. उनका आरोप है कि कार्यपालक पदाधिकारी के व्यवहार से उनकी पत्नी मानसिक तनाव में हैं. ध्यान झा ने कहा कि उन्होंने फोन पर किसी प्रकार की धमकी नहीं दी और उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह गलत है, उनकी पत्नी भी थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >