पोस्टमॉर्टम रोड में दो बाइकों की भिडंत में एक घायल

घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया तथा उपचार कराया गया

गोड्डा नगर थाना से सटे पोस्टमॉर्टम रोड में दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी. इसमें एक पोस्टमॉर्टम रोड निवासी बुरी तरह घायल हो गया. घायल का नाम हजरत अंसारी है. वह किसी काम से असनबनी से निकलकर बाजार जाना चाह रहे थे. तभी मुहल्ले के एक युवक के बाइक की चपेट में आ गये. बाइक सवार भी वहीं पर गिर गया. तेज रफ्तार में बाइक सवार ने ठोक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. सिर में काफी चोट लगी है. घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया तथा उपचार कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >