निजी जमीन पर पीसीपी सड़क बनाने का विरोध करने पर पीटा

घायलों ने अपना उपचार सदर अस्पताल में कराया

निजी जमीन पर सरकारी योजना संचालित करने का विरोध करना जमीन मालिकों को महंगा पड़ा है. जमीन मालिक द्वारा विरोध करने पर पिटाई कर दी गयी है, जिसमें वे घायल हो गये. मामला पोड़ैयाहाट के तालझारी गांव का बताया जाता है. घायलों ने अपना उपचार सदर अस्पताल में कराया है और मारपीट की शिकायत पोड़ैयाहाट पुलिस से की है. घटना बुधवार की बतायी जाती है. मारपीट की घटना में गांव के नूर सलाम अंसारी, नूर हसन अंसारी व जियाउल अंसारी घायल हो गये हैं. उन्होंने बताया कि उनकी निजी जमीन थी, जिस पर बगैर उनके पूछे पीसीसी सड़क बनाया जा रहा था. बताया कि विरोध करने पर गांव के कुछ ठेकेदारों द्वारा पीट दिया गया. पिटाई के शिकार लोगों का कहना था कि उनकी निजी जमीन पर पोखर का निर्माण किया गया था. पोखर पिंड पर ही रोड ढालने का काम बगैर उनकी अनुमति से किया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गयी. गांव के कुल चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. पूरे मामले की शिकायत थाने में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >