तालाब के जीर्णोद्धार हो जाने से सैकड़ों एकड़ भूमि होगी सिंचित : विधायक

महिलाओं को सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि दे रही सरकार

बोआरीजोर प्रखंड के बाबूपुर एवं चित्रकोठी गांव में भूमि संरक्षण विभाग से जीर्णोद्धार होने वाले तालाब का शिलान्यास बोरियो विधानसभा के विधायक धनंजय सोरेन ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार 29 लाख की लागत से हो रहा है. तालाब की गहराई बढ़ जाएगी तथा पानी का संचय भी अत्यधिक होगा. जिससे क्षेत्र के सैकड़ो भूमि सिंचित होंगे. किसान को अत्यधिक लाभ होगा. तालाब में मछली पालन कर ग्रामीण रोजगार से भी जुड़ सकते हैं. राज्य सरकार किसान एवं युवाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं. महिलाओं को स्वालंबन बनाने के लिए सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि दे रही है. राज्य सरकार गरीबों की सरकार है इस सरकार में राज्य के सभी वर्ग का विकास हो रहा है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण टुडू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >