बोआरीजोर व मेहरमा में आग लगने से पांच घर जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

परिवार वालों ने सरकार से की मुआवजे की मांग

बोआरीजोर व मेहरमा में अगलगी की घटना में कुल पांच घर जलकर राख हो गया, जिसमें हजारों की क्षति हुई है. बोआरीजोर में चार घर व मेहरमा में एक घर के जलने की सूचना है. जानकारी के अनुसार बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा श्रीपुर पंचायत के छोटा श्रीपुर गांव के मरप्पा किस्कू एवं बाघमारा पंचायत के कर्माटर गांव में आग लगने से मधुरा सोरेन, सांझला सोरेन का घर जल गया. दोनों के घर में पुआल का टाल एवं झोपड़ी वाला भाग जलकर राख हो गया. दोनों गांवों को मिलाकर कुल चार घर जलकर राख हो गया है. अगलगी में घर में रखा सामान, बर्तन, अनाज, बिस्तर, कपड़ा आदि जल गया है. परिवारवालों ने बताया हमलोग जरूरतमंद हैं. घर का सारा सामान जल जाने से काफी परेशानी हो गयी है. परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई हो गयी है. परिवार वालों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. दोनों गांव में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग बुझाने के बाद दमकल पहुंचा था. ग्रामीणों ने दोनों गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है. इस मामले में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सरकार के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू

मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी गांव में सुरेश पासवान के घर में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया है. अगलगी की घटना से घर का सारा समान जलकर राख हो गया. इस घटना की सूचना मेहरमा थाना को दी गयी. सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विपिन बिहारी राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी नहीं बताया जा सका है. आग की लपटें काफी तेज होने के कारण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. मोटर पंप व बाल्टी से आग को बुझाया गया. इस दौरान घर में रखे वस्त्र, अनाज सहित सभी सामग्री जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में दमकल का वाहन मौजूद नहीं रहता है, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है. आग लगने के बाद सुरेश पासवान की हालत दयनीय हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >