दिव्यांगता जांच कैंप में बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित

चिकित्सक ने की दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच

पथरगामा प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को सरकारी विद्यालय व मदरसा में पठन-पाठन करने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर सह सहायक उपकरण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया. जांच कैंप पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक जारी रहा. इस दौरान लगे कैंप में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच चिकित्सक द्वारा की गयी. इस क्रम में वर्ष 2023 में जांच किये गये दिव्यांग बच्चों के बीच एलिम्को की ओर से सहायक उपकरण का वितरण किया गया. इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रखंड बीपीओ मो कमालुद्दीन ने बताया कि जांच शिविर सह सहायक उपकरण वितरण शिविर में कुल 14 नये बच्चों की जांच की गयी, जिन्हें आने-वाले समय में सहायक उपकरण दिया जाएगा. बीपीओ ने बताया कि कुल 29 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया. वितरण किये गये सहायक उपकरण में व्हील चेयर, तीन पहिया साइकिल, स्टिक आदि शामिल थे. इस मौके पर हरीश मंडल के अलावा एलिमको के नरेंद्र कुमार, नंद कुमार, नितीश कुमार, कंचन कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >