14 बाइकों का काटा गया 38,650 रुपये का चालान

पथरगामा थाना मोड़ के पास जिला परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पथरगामा थाना मोड़ पर बुधवार को जिला परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा एवं पथरगामा थाना के एएसआइ विनोद बैठा ने पुलिस जवानों के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की. इस दौरान जांच अभियान में 14 बाइकों से 38,650 रुपए के चालान काटे गये. वाहन जांच अभियान में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के डिक्की की तलाशी के साथ-साथ वाहनों के कागजात एवं हेलमेट की जांच की गयी. जिस बाइक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट नहीं थे एवं वाहनों के कागजात में कमी थी, वैसे वाहन चालकों को परिवहन विभाग की ओर से चालान काटा गया. साथ ही बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालक को कड़ी फटकार भी लगायी गयी. परिवहन विभाग के कर्मी मिट्ठू कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा कंचन भदोलिया के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बताया कि जांच अभियान में 14 बाइकों से 38,650 रुपये के चालान काटे गये. बताया कि जो बाइक चालक ऑनलाइन काटे गये चालान की राशि जिला परिवहन कार्यालय के वेबसाइट पर डाल दिये, वैसे वाहन चालकों के वाहन को मुक्त कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >