प्राइवेट विद्युत कर्मी की मौत से क्षेत्र में आक्रोश

परिवार को सहायता राशि के रूप में ठेकेदार ने दिये एक लाख रुपये

ललमटिया सब स्टेशन में कार्य कर रहे प्राइवेट विद्युत कर्मी ताला बाबू मुर्मू उर्फ दिनेश मुर्मू (45 वर्ष) ग्राम गोढ़िया निवासी को बिजली की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सब स्टेशन में उपस्थित अन्य कर्मियों द्वारा मृतक को महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया. मृतक भगत एंड कंपनी के अंतर्गत ठेका मजदूर के रूप में कार्य करता था. मंगलवार की दोपहर कार्य के दौरान ठेका मजदूर करंट लगने से झुलस गया. सब स्टेशन में कार्यरत अन्य कर्मी द्वारा ठेकेदार को भी सूचना दी गयी. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचकर चीत्कार मारकर रोने लगे. आक्रोशित ग्रामीण ललमटिया सब स्टेशन पहुंचकर हंगामा भी किया. भगत एंड कंपनी के मलिक राजकिशोर भगत ने मृतक के परिवार को सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपये दिया एवं अन्य सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. विभाग के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार को संवेदक द्वारा सहायता राशि दी गयी है. मृतक की पत्नी को आजीवन सहायता राशि के रूप में पेंशन दिया जाएगा. इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि सब स्टेशन में बिजली के करंट लगने से ठेका मजदूर की मौत हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीण ने हंगामा करते हुए कहा कि विद्युत कर्मी के लापरवाही से मौत हुई है. कार्य के दौरान बिजली के तार में करंट किसने चालू किया है इसकी जांच होकर कार्रवाई होनी चाहिए. विभाग के लापरवाही से गरीब परिवार के बेटा का मौत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >