महागामा एसडीपीओ ने हनवारा चेकनाका का किया निरीक्षण

चेकपोस्टों पर लगातार बैरियर लगाकर आवागमन करने वालों की होगी निगरानी

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को हनवारा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के समीप बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल के सभी मुख्य स्थानों पर चेकपोस्ट बनाये गये हैं. प्रशासन द्वारा लगातार सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण किया जा रहा है. पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों द्वारा इन सभी बनाये गये चेकपोस्टों पर लगातार बैरियर लगाकर जिले में आवागमन करने वालों की सतत निगरानी की जाएगी. निरीक्षण के दौरान हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >