ग्राम प्रधानों ने सम्मान राशि दिलाये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अशोक स्तंभ के समीप धरना दिया. ग्रामीण विकास मंत्री के नाम पर ग्राम प्रधानों ने बाद में एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें सम्मान राशि दिलाये जाने की मांग की है. ग्राम प्रधानों ने इस बाबत अशोक स्तंभ पर धरना देकर कहा कि पड़ोसी जिले में ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि मुहैया करायी जा चुकी है, लेकिन अब तक गोड्डा जिले के प्रधान को किसी प्रकार भुगतान नहीं किया गया है. इससे ग्राम प्रधानों में रोष गहराता जा रहा है. ग्राम प्रधानों ने दिये गये आवेदन में कहा है कि अगस्त माह से अब तक सम्मान राशि नहीं दी गयी है. जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष आशुतोष महतो ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि प्रधानों के साथ इस प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है. मंत्री को आवेदन देकर इस बात की गुहार लगायी गयी कि जल्द ही जिले को कम से कम प्रधानों को दिये जाने वाले सम्मान राशि का आवंटन जिले को करा दिया जाये, ताकी समय पर प्रधानों को उनकी राशि का भुगतान हो जाये. प्रधान संघ में बोआरीजोर के बाबूलाल मरांडी, निर्मल पोददार, रमण झा, अशोक झा, प्रमोद भगत, दीपक चौधरी, उमेश कुमार, लखीराम हांसदा, रामानंद साह आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
