हादसा : कार बिजली पोल से टकरायी, चालक का हाथ टूटा

मेहरमा थाना क्षेत्र में सुड़नी गांव के पास हादसा.

प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी. टक्कर जबरदस्त होने के कारण कार (जेएच 17 एए 7356) के परखच्चे उड़ गये. कार चालक मेहरमा थाना क्षेत्र के बौरमा निवासी 35 वर्षीय रॉकी कुमार घायल हो गया. घायल चालक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. केंद्र में ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ विवेक कुमार सिन्हा व डॉ प्रणव कुमार ने चालक का प्राथमिक उपचार किया. हाथ टूट गया है. बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >