शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

लड़के ने घर में घुसकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म

बोआरीजोर थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी अंतर्गत ग्राम कोड़ी का निवासी मोहम्मद मोकिम अंसारी ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि लड़की की मां ने थाना में आवेदन देकर बताया कि आरोपी लड़का दो महीने पूर्व गांव आया था. उसी दौरान लड़के से जान पहचान हुई और मोबाइल से बातचीत भी होने लगी. 29 मार्च की रात को लड़के ने घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं शादी का प्रलोभन भी दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित बयान के आधार पर कांड संख्या 13/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >