कानूनी अधिकार पाना सभी नागरिकों का अधिकार : डालसा

सामाजिक परिवेश में कर्तव्य निर्वहन करना सबसे बड़ी चुनौती

डीएलएसए की ओर से अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार के मार्गदर्शन में सदर प्रखंड के रामपुर सड़क टोला में गुड फ्राइडे के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान डालसा टीम ने ग्रामीणों व समूह की महिलाओं को कानूनी पाठ पढ़ाया. टीम में शामिल अधिकार मित्र नवीन कुमार, जायसवाल मांझी, बासुदेव मणीनंदन कुमार आदि ने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक एक समान हैं और सभी को न्याय पाने का अधिकार है. सभी नागरिकों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है. सभी को न्याय पाने का पूरा अधिकार है. कोई भी व्यक्ति आर्थिक व किसी अन्य कारणों से न्याय से वंचित नहीं रहे, इसलिए सभी को न्याय सुलभ कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है. बताया कि समाज में सभी को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जवाबदेह रहने की जरूरत है. वर्तमान सामाजिक परिवेश में कर्तव्य निर्वहन करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. इस दौरान समूह की महिलाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार सहित विभिन्न कानूनी व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. कहा गया कि समाज के अभिवंचित व अनाथ बच्चों का फास्टर केयर व स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >