चिहारो पहाड़: भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे लोग

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति

पथरगामा के शक्तिपीठ चिहारो पहाड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इस भक्ति जागरण का विधिवत उद्घाटन श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया. ज्ञात हो कि यह आयोजन त्रिमूर्ति इवेंट शो की टीम के बैनर तले किया गया था, जिसमें पूर्णिया, धनबाद, आरा, गोरखपुर एवं मुंगेर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. कलाकारों के भक्ति गीतों पर देर रात तक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, बलराम कुमार, आनंद बिहारी, सत्यप्रकाश, सिकंदर यादव, विकास यादव, अरविंद यादव, सोनू यादव सहित समिति के सभी सदस्य आयोजन में सक्रिय सहयोग में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >