अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता के माध्यम से ही शिक्षा में मिलेगी सफलता : एसडीओ

पोड़ैयाहाट में यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

पोड़ैयाहाट बाजार स्थित यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 15वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. उद्घाटन समारोह एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, शिक्षाविद अजीत महात्मा और डॉ. पूनम रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पश्चात् बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. अपने संबोधन में एसडीओ श्री उरांव ने अभिभावकों से अपील किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें. उन्होंने कहा कि ट्रिपल डी यानी डिसिप्लिन (अनुशासन), डेवोशन (समर्पण) और डेडिकेशन (प्रतिबद्धता) के माध्यम से ही शिक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है. बच्चों में शिक्षक और अभिभावक के प्रति समर्पण भाव विकसित करना आवश्यक है. शिक्षाविद अजीत महात्मा ने कहा कि स्कूल में आयोजित ऐसे वार्षिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का विकास होता है. इस अवसर पर बच्चों ने ग्रुप डांस दादा जी छड़ी हूं, भारत दर्शन, नशामुक्ति पर आधारित कॉमेडी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर प्रस्तुति और ऑपरेशन सिंदूर जैसे गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से उत्सव की झलक दिखायी दी. विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पन्नालाल साह ने अतिथियों का सम्मान किया. समारोह का संचालन विद्यालय निदेशक शशिकांत गुप्ता और अर्पणा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राम रंजन कुमार सिंह, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक समीर कुमार दुबे, आर पब्लिक स्कूल के निदेशक सरवन कुमार महतो, भारत भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रलय कुमार सिंह, मधु स्थली के राजेश कुमार, नीलकंठ मणि, डॉ. भूपेश कुमार राय, डॉ. सर्वजीत कुमार, अजय कुमार शर्मा, गजाधर सिंह, दिलीप यादव, गणेश साह, अरुण साह, बोलबम मंडल और सुरजीत झा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >