गोड्डा में टाटा ट्रस्ट बनायेगा मल्टी स्पेशलिटी या कैंसर अस्पताल, जल्द होगा सर्वे

नयी दिल्ली में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर शनिवार को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल नवल टाटा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. टाटा ट्रस्ट ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में एक मल्टी स्पेशलिटी जनरल अस्पताल अथवा कैंसर अस्पताल खोलने पर सहमति जतायी.

दिल्ली में सांसद डॉ निशिकांत दुबे और नोएल टाटा की बैठक में बनी सहमति स्टील, पावर और सेमीकंडक्टर यूनिट पर निवेश की संभावना पर भी चर्चा एक माह के भीतर टाटा समूह की टीम क्षेत्र का सर्वे कर विस्तृत निवेश योजना तैयार करेगी संवाददाता, देवघर नयी दिल्ली में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर शनिवार को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल नवल टाटा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में संताल परगना सहित गोड्डा संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक का मुख्य फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना रहा. सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में एक मल्टी स्पेशलिटी जनरल अस्पताल अथवा कैंसर अस्पताल खोलने पर सहमति जतायी. चेयरमैन नोएल नवल टाटा ने कहा कि संताल परगना जैसे क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि टाटा ट्रस्ट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यहां स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए जल्द कार्य योजना तैयार करेगा. बैठक में औद्योगिक निवेश पर भी विस्तार से चर्चा हुई. सांसद के प्रस्ताव पर गोड्डा संसदीय क्षेत्र में स्टील फैक्ट्री, पावर प्लांट अथवा सेमीकंडक्टर चिप निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया. विशेष रूप से स्टील और ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिले. सांसद डॉ दुबे ने कहा कि यदि टाटा जैसी बड़ी कंपनियां संताल परगना में निवेश करती हैं, तो इससे न केवल शिक्षित युवाओं बल्कि कामगारों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और आइटी से जुड़े युवाओं को भी क्षेत्र में ही अवसर मिल सकेंगे. टाटा ट्रस्ट ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बताया कि टाटा समूह की एक टीम जल्द ही गोड्डा संसदीय क्षेत्र का दौरा करेगी. यह टीम एक महीने के भीतर क्षेत्र का सर्वे कर विस्तृत निवेश योजना तैयार करेगी. बैठक के दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पारंपरिक तरीके से चेयरमैन नोएल नवल टाटा का स्वागत किया. इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ अनामिका गौतम भी उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >