मंईयां सम्मान योजना की राशि खाता में नहीं आने पर प्रखंड पहुंचीं महिलाएं

बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए ऑपरेटर विवेक कुमार को दिये निर्देश

राज्य सरकार द्वारा होली के मौके पर मंईया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के खाते में 7500 रुपये दिये गये. मगर हर प्रखंड में सैकड़ों ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है. पैसा नहीं आने के कारण महिलाएं काफी उदास दिख रही हैं. खासकर मुस्लिम समुदाय का रमजान पर्व रहने के कारण उनके खाता में पैसा नहीं आने से और भी नाखुश हैं. आखिर क्यों नहीं पैसा आया है, इसको लेकर सैकड़ों की संख्यां में महिलाएं प्रखंड में पहुंचकर बीडीओ व ऑपरेटर के समीप इसकी बातों को रखा. बीडीओ अभिनव कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऑपरेटर विवेक कुमार को यह निर्देश दिया कि आखिर किस कारण मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आया है, इसकी जानकारी दें. ऑपरेटर द्वारा बारी-बारी से सभी महिलाओं के खाता की जांच करने के दौरान बताया कि जिन भी महिलाओं के खाता में पैसा नहीं है या तो उनका राशन कार्ड पति के रहते पिता के साथ जुड़ा होने के कारण या फिर खाता संख्या हाल का आधार से जुड़े नहीं होने के कारण पैसा नहीं आया है. बीडीओ ने बताया कि जिन महिलाओं के खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है, वह सरकार द्वारा दिये गये गाइड लाइन के अनुसार सारा पेपर अपडेट कराने पर उनके खाता में पैसा आना शुरू हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >