उचक्के ने पुजारी से तीन हजार रुपये व मोबाइल छीना

देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्का फरार

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पकड़िया के समीप एक पुजारी से उचक्कों ने छिनतई की है. पुजारी का नाम गणेश प्रसाद झा है, जो पकड़िया गांव के रहने वाले हैं. श्री झा देर रात पूजा कराकर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने डरा धमका कर तकरीबन तीन हजार नकदी व एक मोबाइल की छिनतई कर ली. देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्का वहां से फरार हो गया. पुजारी श्री झा ने बताया कि उचक्के के हाथ में एक देसी कट्टा भी था, जिसका भय दिखा रहा था. दूसरे दिन सोमवार की सुबह पुजारी द्वारा अपने परिजनों के साथ नगर थाना में आकर मामले से पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. थानेदार दिनेश महली ने मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है. बताया कि किसी उचक्के व नशेड़ी तत्वों का इसमें हाथ है, जिसका पता लगा लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >