अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

गोड्डा-भागलपुर रोड पर दरघट्टा व बरन के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. घायल की पहचान नहीं हो पायी है. घायल व्यक्ति बेहोश बताया जाता है. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति भी बाइक पर सवार होकर जा रहा था. किसी अज्ञात वाहन के टकराने से वह बुरी तरह चोटिल होकर वहीं मार्ग पर गिर गया. वाहन को दूसरे जगह संभाल कर रखा गया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. सिर में गंभीर चोट आयी है. फलत: घायल बेहोश हो गया है. शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट आदि के निशान हैं. घायल का उपचार किया जा रहा है. पुलिस द्वारा पता आदि लेने का प्रयास किया गया है, लेकिन किसी को पता तक नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >