बोआरीजोर प्रखंड के सभागार में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने प्रखंड में चल रहे सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की. जीपीडीपी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा तकनीकी समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. पंचायत को मजबूत करने के लिए सरकार के मूलभूत योजना पर कार्य करें. गर्मी का मौसम आने वाला है. क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं हो, इस पर सभी लोग मिलकर कार्य करें. क्षेत्र में जितने भी चापाकल एवं जल मीनार खराब है, उसकी सूची जमा करें ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कराया जा सके. 15वें वित्त आयोग से चल रही योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस योजना से मूलभूत योजना का चयन करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को मिल सके. मौके पर प्रमुख जशीनता हेंब्रम, जूनियर इंजीनियर आदित्य कुमार, मुखिया भागो मरांडी, अंजला सोरेन, मंजू कुमारी, मेरी मुर्मू, दिलीप टुडू, मनोज मरांडी, समोली मरांडी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
