जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गए हैं. एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा के छात्रों ने साइंस संकाय में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रखंड का मान बढ़ाया है. साइंस संकाय में ज्ञानवी प्रिया ने 450 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत के साथ स्कूल की फर्स्ट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. ज्ञानवी प्रिया द्वारिचक निवासी जय राम कुमार और सविता देवी की पुत्री हैं. दूसरे स्थान पर प्रेम राज रहे, जिन्होंने 441 अंक और 88.2 प्रतिशत अंक हासिल किये. उनके पिता महाराज साह और माता नीता देवी समेत परिवार में खुशी का माहौल है. तीसरे स्थान पर प्रीतम ब्रह्म रहे, जिन्होंने 440 अंक और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. प्रीतम ब्रह्म के पिता हॉलैंडल ब्रह्म और माता रेखा देवी भी अपनी संतानों की सफलता पर गर्वित हैं. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडेय ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. ………………………………………………………………………………………. 12वीं आर्ट्स में एनजी प्लस टू की अमृता बनीं स्कूल टॉपर -एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा के छात्रों ने 12वीं आर्ट्स में दिखाया कमाल तस्वीर –04 एनजी प्लस टू की फर्स्ट टॉपर अमृता कुमारी,05 सेकंड टॉपर शिखा कुमारी,06 रिमझिम कुमारी, 07 थर्ड टॉपर मानिक कुमार ठाकुर प्रतिनिधि, पथरगामा जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गये हैं. एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा के छात्रों ने आर्ट्स संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड एवं जिले का मान बढ़ाया है. आर्ट्स संकाय में अमृता कुमारी ने 458 अंक प्राप्त कर 91.6 प्रतिशत के साथ स्कूल की फर्स्ट टॉपर बनी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडेय ने बताया कि अमृता कुमारी ने जिला टॉप टेन में भी अपना स्थान बनाया है. अमृता घाट गोढ़ीया निवासी सुशील साह एवं खुशबू देवी की पुत्री हैं. दूसरे स्थान पर शिखा कुमारी और रिमझिम कुमारी रही, जिन्होंने समान रूप से 430 अंक और 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. शिखा कुमारी तुलसीकित्ता, पथरगामा निवासी दिनेश कुमार पंडित एवं रानी देवी की पुत्री हैं. तीसरे स्थान पर मानिक कुमार ठाकुर रहे, जिन्होंने 424 अंक और 84.8 प्रतिशत के साथ स्कूल का थर्ड टॉपर होने का गौरव हासिल किया. मानिक कुमार गंधर्वपुर-तरडीहा निवासी छविलाल ठाकुर एवं फूलन देवी के पुत्र हैं. प्रधानाध्यापक ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन हुआ है. ………………………………………………………………. महागामा की दिव्या कुमारी ने पाया 82 प्रतिशत अंक तस्वीर- 10 सफल छात्रा दिव्या को मिठाई खिलाते परिजन प्रतिनिधि, महागामा जैक द्वारा जारी इंटर आर्ट्स परीक्षा के परिणाम में महागामा इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या कुमारी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है. दिव्या की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. सिमड़ा गांव की निवासी दिव्या कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा पढ़ाई को गंभीरता से लिया और समय का सदुपयोग कर मेहनत की. दिव्या ने कहा कि उनका सपना आगे पढ़ाई कर शिक्षक बनने का है, ताकि वह समाज के बच्चों को शिक्षित कर सकें और देश के विकास में योगदान दे सकें. दिव्या के पिता पवन कुमार साह, जो एक किराना व्यवसायी हैं, ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि दिव्या ने परिवार का नाम रोशन किया है. माता-पिता ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. शिक्षक फंटूश शर्मा ने भी दिव्या की मेहनत और अनुशासन की तारीफ करते हुए उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की.
ज्ञानवी प्रिया बनी स्कूल टॉपर, प्रेम राज और प्रीतम ब्रह्म ने हासिल किया उच्च स्थान
एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा के छात्रों ने 12वीं साइंस में दिखायी कड़ी मेहनत
