ललमटिया की दो छात्राओं को जिले में सातवां व नौवां स्थान

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, स्कूल और क्षेत्र का नाम किया गौरवान्वित

ललमटिया हाई स्कूल की दो छात्राओं ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अंशु कुमारी ने जिले में सातवां स्थान और कुमकुम कुमारी ने नौवां स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों छात्राएं लौहंडिया बाजार की निवासी हैं और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं. अंशु कुमारी और कुमकुम कुमारी ने बताया कि प्रत्येक दिन 7 से 8 घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है. दोनों छात्राओं ने पढ़ाई के प्रति अपनी लगन और मेहनत को सफलता का मुख्य कारण बताया. अंशु कुमारी के पिता विनय प्रसाद गुप्ता और कुमकुम कुमारी के पिता निरंजन जायसवाल घर पर छोटे-मोटे व्यवसाय कर जीविका उपार्जन करते हैं. अंशु की माता रंजना देवी और कुमकुम की माता पिंकी देवी गृहिणी हैं. दोनों छात्राओं ने प्रशासनिक पदाधिकारी बनकर सेवा करने की अपनी इच्छा जाहिर की. प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों छात्राओं के इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम जिले में गौरवान्वित हुआ है और यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >