मेहरमा. सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के चाचा ससुर डॉ मनधाता प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उनके पैतृक आवास खिरौंधी पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने स्वर्गीय मनधाता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके पुत्र विक्रम कुमार सिंह से मुलाकात कर ढाढस बंधाया.कहा कि कांग्रेस परिवार हर व्यक्ति के दुख की घड़ी में साथ रहता है. यही कांग्रेस की पहचान है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शादी विवाह या फिर अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हों. मगर दुख की घड़ी में अगर सम्मिलित हों. यह पारिवारिक संबंध बढ़ाता है. मौके पर पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, नरेंद्र शेखर आजाद, बम सिंह, आत्मानाथ पांडेय, टबलू सिंह, सुमित कुमार, यहया सिद्दीकी, मो फिरोज अंजुलता देवी, अरबिंद झा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
