मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

18 अगस्त को डोमन स्टेडियम पहुंचेंगे राज्य के सीएम हेमंत सोरेन

बोआरीजोर प्रखंड के राजाभिठा गांव के डोमन स्टेडियम का डीसी जीशान कमर, एसपी नाथू सिंह मीणा, महागामा एसडीओ राजीव कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आगामी 18 अगस्त को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन डोमन स्टेडियम में होने वाला है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है. प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा को लेकर बारीकी से जानकारी ली गयी है. मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को नियुक्त किया गया है, ताकि किसी भी तरह का कोई दिक्कत नहीं हो सके. मालूम हो कि यह क्षेत्र बरहेट विधानसभा के अंतर्गत आता है. मुख्यमंत्री के विधानसभा का क्षेत्र है और 18 अगस्त को इसी स्टेडियम से मुख्यमंत्री द्वारा मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >