ड्रोन कैमरे से होगी जुलूस की निगरानी : एसपी

एसपी व एसडीओ ने रामनवमी जुलूस को लेकर लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

एसपी अनिमेष नैथानी सहित एसडीओ बैजनाथ उरांव, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, थानेदार सहित पुलिस कर्मियों ने शहर में रामनवमी व विसर्जन के अवसर पर निकाले गये जुलूस की जानकारी ली. एसपी श्री नैथानी इस बाबत शुक्रवार को चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण भी गये. वहां उन्होंने पूरे मामले की भौतिक जानकारी ली. जुलूस निकलने सहित रूट चार्ट आदि की जानकारी उनके द्वारा ली गयी. पूजा समितियों से इस बाबत आवश्यक परामर्श किया गया. एसपी ने बताया कि निकाले गये जुलूस की ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी. शहर के कारगिल चौक पर भी जुलूस के दौरान की जाने वाली तैयारियों से एसपी अवगत हुए और कमियों को लेकर जरूरी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पहुलुओं पर ध्यान रखा जाएगा. वहीं शहर के सरकंडा चौक आदि स्थानों पर भी पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया. वहां रूट चार्ट आदि की जानकारी ली गयी. मालूम हो कि चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन में यहां विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है. ऐसे में कोई अव्यवस्था नहीं फैले, इसको लेकर जिले भर की पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है. इस दौरान बीडीओ दयानंद जायसवाल भी साथ साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >