सोलर जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट की बढ़ी परेशानी

करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना सोलर जलमीनार

बलबड्डा पंचायत के कंचनपुर गांव के मुख्य मार्ग में लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्ष से खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार 15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था. सोलर जलमीनार बनने से सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों को ही नहीं, बल्कि आने-जाने राहगीर भी प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था, जिससे ग्रामीणों में खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब हो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय होती है पेयजल के लिए काफी परेशानी

बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगे चापाकल भी सूख जाते हैं. चापानल सूखने के कारण ग्रामीणों को दूसरे के घर में लगे चापाकल व पेयजल कूप ही सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब दूसरे के घरों में जाकर पानी के लिए नहीं लाना पड़ेगा. मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे की मुस्कान छीन गयी. अब ग्रामीणों के पेयजल मात्र डब्बे का पानी खरीदकर पीने के लिए रह गया, जिसे ग्रामीण महंगे दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण पंकज दास, मुन्ना दास, सरयुग दास, मुकेश दास, मनोज पोद्दार, बौकू मंडल, छोटू मंडल ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है.

क्या कहती है मुखिया

सोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था, मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया है. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

– खुशबू कुमारी, मुखिया बलबड्डा पंचायतB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >