गोड्डा में प्रतिभाओं का रंगारंग प्रदर्शन, बच्चों ने 30 से ज्यादा प्रस्तुतियों से मोहा मन

सिकेश इंग्लिश क्लासेस ने गोड्डा नगर भवन में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्रों ने 30 से ज़्यादा शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे उनका आत्मबल बढ़ा और हीन भावना दूर हुई.

गोड्डा : गोड्डा नगर भवन में बच्चों के उत्साहवर्धन को लेकर सिकेश इंग्लिश क्लासेस की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सीकेश कुमार के साथ किंगडम क्लासेस के निदेशक विवेक कुमार, शिक्षक अमित कुमार, हेमंत कुमार, अर्पण कुमार, आकाश कुमार एवं अभिभावक के रूप में मुकेश कुमार शामिल हुए.

आत्मबल बढ़ाने और हीन भावना दूर करने पर जोर

सीकेश कुमार ने कहा कि छात्र और शिक्षक का रिश्ता हमेशा एक दोस्त, अभिभावक के साथ उनके सबसे नजदीक के रिश्ते की तरह होता है. उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मबल बढ़ाने, उनके अंदर दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने और बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अंदर की हीन भावना को दूर करने का प्रयास है.

बच्चों ने दी 30 से ज्यादा प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बच्चों ने करीब 30 से ज्यादा डांस, गीत और मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >