महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में सेक्टर सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने कहा कि शिशुओं से लेकर छह साल तक के बच्चों तक और गर्भवती महिलाओं से लेकर दूध पिलाने वाली माताओंं तक का सारा डाटा पोषण ट्रैकर एप पर मिलेगा. अब विभाग को मैनुअल डाटा रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. बीडीओ ने कहा कि पोषण ट्रैकर एप को लांच करने का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखना, उससे संबंधित सभी सेवा नागरिकों तक आसानी से प्रदान करना है. इस एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और बच्चों के पूर्ण लाभार्थी प्रबंध गतिविधियों को आसानी से प्रदान करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों की भी मैपिंग की जाएगी. इस एप से कागजी कार्यों को खत्म करने में सहायता करेगी. अभी 40 प्रतिशत सेविका इस एप से कार्य कर रही हैं. बाकी सभी सेविका को इस संबध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में सुभाषिनी हेंब्रम, नमिता मरांडी आदि सुपरवाइजर मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
