नवडीहा मिडिल स्कूल के शौचालय का पाइप लिकेज, बदबू से ग्रामीण परेशान

स्कूल और जिला प्रशासन मिलकर करे समस्या का समाधान

पोड़ैयाहाट प्रखंड के नवडीहा मिडिल स्कूल के शौचालय में पाइप लिकेज की समस्या और बदबू की शिकायतें सामने आयी है. यह समस्या न केवल विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि ग्रामीणों के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती है. ग्रामीणों सुजीत कुमार, श्याम जायसवाल ने बताया कि शौचालय के पाइप में लिकेज की समस्या काफी समय से चल रही है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है. उन्होंने बताया कि कई बार इस समस्या की शिकायत की गयी है. लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है. बताया कि बदबू के कारण उनके स्कूल के बगल से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार स्कूल प्रशासन के समक्ष भी मामले को रखा. उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं कि स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर इस समस्या का समाधान करें. इस संबध में प्रधानाध्यापक सुमित कुमार ने बताया कि जैसे ही स्कूल फंड में राशि मिलेगी एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >