चार साल से उदघाटन के बिना बदहाल पड़ा है पैक्स गोदाम

दुखद. महागामा के डुमरिया में दो करोड़ की लागत से बना था गोदाम

महागामा प्रखंड के डुमरिया में पैक्स गोदाम करीब चार वर्षों से बनकर बेकार पड़ा है. डुमरिया मैदान के एक किनारे बने पैक्स गोदाम के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आयी है. मगर अब तक इसका ना तो उदघाटन किया गया है और ना ही किसी प्रकार का उपयोग अब तक हो पाया है. गोदाम का उपयोग नहीं किये जाने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च कर ऐसे ही बेकार छोड़ दिया गया है. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अनाज के भंडारण को लेकर ऐसे बड़े गोदाम के निर्माण के पीछे का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुविधा देने व उपज को सुरक्षित रखना था. अनाज की बिक्री के भंडारण में सुविधा को लेकर इसे आवश्यक बताया गया था. मगर बड़े अंतराल के बावजूद ऐसे गोदाम का किसी भी प्रकार का उपयोग नहीं हो सका है.

जर्जर होने लगा है नवनिर्मित गोदाम की दीवारें

गोदाम के निर्माण के बाद अब तक उपयोग में नहीं लाये जाने की वजह से जर्जर होना शुरू हो गया है. जगह-जगह सीलन दिखने लगी है. खिड़की व दरवाजे भी टूटने लगे हैं. गोदाम परिसर के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उग आयी है. गांव के लोगों का कहना हे कि निर्माण के समय लगा था कि फसल को रखने की बेहतर व्यवस्था होगी. मगर अब केवल दिखावा बन कर रह गया है. सरकार की राशि का दुरूपयोग ऐसे भवन निर्माण में किया गया है. ग्रामीणों ने मांग किया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >