होली में महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 राशि का मिला तोहफा : मंत्री

होली मिलन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के इंडियन गैस गोदाम स्थित मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समारोह में शिरकत की. होली मिलन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने बताया कि यह समारोह हर साल की तरह इस बार भी लोगों के लिए आयोजित किया गया है. उन्होंने विकास कार्यों में लोगो से सहयोग करने की अपील की. दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड सरकार की गरीबों के लिए शुरू की गयी कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में होली के शुभ अवसर पर 7500 रुपये की राशि दी है. यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर रही है. कहा कि वह इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और लोगों की मदद से इस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने सुझाव दें, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके. इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं.

एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है होली पर्व

उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है, जो हमें एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है. कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लायी है, जिनमें मंईयां योजना, सर्वजन पेंशन योजना और अन्य कई योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके जीवन में सुधार लाना है. इस समारोह में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, सभी ने दीपिका पांडेय सिंह के साथ मिलकर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, जिप सदस्य कदमी देवी, ज्योति कुमारी, अरविंद झा, अंजू लता देवी, शत्रुघन सिंह, नयन कुमार, रिकेश कुमार, आत्मानाथ पांडेय, केदार राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >