दो वर्ष पूर्व की घटना ने फिर से लोगों को दिला दी याद

तीन बाइकों पर सवार डकैतों ने ज्वेलरी की दुकान में की थी डकैती

महागामा के मारवाड़ी मुहल्ले में मंगलवार को खाद व्यवसायी से लूट की घटना के बाद एक बार फिर लोगों को दो वर्ष पूर्व हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना ने याद दिला दी है. उक्त घटना में 50 लाख रुपये के जेवरात की लूट हुई थी. महागामा के केसरी मोहल्ला स्थित बीएन ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने 50 लाख के जेवर व नकदी की डकैती की थी. उक्त घटना के दौरान डकैतों ने संजय जायसवाल के भाई को बट से पीटकर घायल कर दिया था. हालांकि घटना के ही दिन आम लोगों के सहयोग से पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर ली थी. वहीं भागने के क्रम में भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गनीचक बदरे निवासी मोहम्मद आमिर की नहर में कूदने के कारण डूबने से मौत हो गयी थी. डकैती में शामिल दो डकैत मुकेश गोड़ व उदय गोड़ को पुलिस ने लूट के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

घटना के बाद भी नहीं सीख ले सकी पुलिस

महागामा में बराबर इस तरह के घटना का मुख्य कारण भव्य व संकरा बाजार होने के साथ-साथ बिहार की सीमा से सटा होना भी है. एक तरफ बिहार का बॉडर इलाका एवं दूसरी तरफ खदान क्षेत्र के साथ भागने के कई रास्ते अपराधियों को पूरी तरह से फलने-फूलने में मदद करता है. क्षेत्र में लगातार घटना के बाद पुलिस को अब तक सीख नहीं मिल सकी है. रात को बालू व अन्य खनिज संपदा पर नजर गड़ाने के अलावा दिन को ऐसे ही बाजार को पूरी तरह से स्वेछा से छोड़ने की वजह से आपराधिक घटनाओं की वृद्धि हो रही है.बताया जाता है कि महागामा के पूरे अनुमंडल क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों लगातार बढ़ रही है. मामले में पदाधिकारी किसी भी तरह की कोई बड़ी कार्रवाई से अछूता है. बताते चलें कि गत पिछले फरवरी माह हनवारा के एक कोचिंग सेंटर में भी बम की बरामदगी के बाद अब तक पुलिस पूरी घटनाक्रम से पर्दा उठा पाने में असफल रही. इससे अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में पुलिसिया व्यवस्था व कार्रवाई पर से भरोसा उठने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >