भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

परसपानी की जनसभा में कहा : अमित मंडल को जितायेंगे तो दोबारा आउंगी

गोड्डा, पथरगामा. भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह शनिवार को गोड्डा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में मतदान करने को लेकर परसपानी पंचायत के रंगमंच मैदान पहुंची. अक्षरा सिंह के साथ भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल साथ थे. इस दौरान परसपानी पंचायत के रंगमंच मैदान में अक्षरा सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील ग्रामीण जनता से की. भोजपुरी स्टार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताने से वे समझेंगी की जनता ने उन्हें जिताया है. अक्षरा सिंह ने कहा कि वह अमित भईया को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता के पास पहुंची है. कहा कि अमित मंडल जीतेंगे तो पुनः वह यहां आयेंगी. उन्होंने जनता से हाथ उठाकर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा. इस दौरान लोगों की मांग पर अक्षरा सिंह ने भोजपुरी में गाना भी सुनाया. वहीं भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो जो कार्य अधूरे रह गये हैं, उसे पूरा किया जायेगा. उन्होंने क्षेत्र में शांति व सद्भाव व विकास के लिए वोट देने की अपील की. इधर, लोग अक्षरा सिंह को देखने के लिए रंगमंच मैदान में जमे रहे. लोगों में अक्षरा सिंह फोटो एवं सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही. कई लोग तो फोटो लेने के लिए मंच पर भी चढ़ गये. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल, दिलीप सिंह, नंदलाल भगत, सियाराम भगत, फूलकुमारी देवी, परिणीति झा, आजसू के संजीव महतो, देवेंद्र महतो, जदयू के चुन्नू सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, गोड्डा के सरकंडा चौक से रौतारा चौक तक रोड शो किया गया. रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल भी साथ थे. अक्षरा सिंह ने हाथ में कमल का निशान लेकर लोगों से वोट करने की अपील की. बाजार में भी अक्षरा सिंह को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गये. गोड्डा शहर बाजार में अक्षरा सिंह को घंटों भर रोड शो कराया गया. नहर चौक, बिजली आफिस के पास, कारगिल चौक, हटिया चौक व रौतारा चौक पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये थे. भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >