हादसा : कारूडीह के पास स्कॉर्पियो पलटी, कोई हताहत नहीं

हंसडीहा-पोडै़याहाट मुख्य मार्ग में कारूडीह के पास हादसा.

पोडै़याहाट, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में हंसडीहा-पोडै़याहाट मुख्य मार्ग कारूडीह के पास स्कॉर्पियो (जेएच 17 जे 1547) तीन बार पलट गयी. हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सकरी निवासी स्टीफन टुडू (50) चार साथियों के साथ हंसडीहा जा रहे थे. इस दौरान फोर लेन पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो पलट गयी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को हल्की चोट आयी है. जानकारी मिलते ही एसआइ मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर ने उपचार के बाद घर भेज दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स को घटनास्थल भेजा गया था. चालक को हल्की-फुल्की चोट आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >