Accident News : ग्रामीणों ने गोड्डा-पंजवारा मार्ग को किया जाम, शीशा तोड़ा

गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर रामनगर के पास रविवार की सुबह हुई घटना.

रोष. हाइवा की चपेट में आकर दूध विक्रेता के घायल होने पर भड़के ग्रामीण तसवीर-28 रोड जाम करते हुये लोग व वाहन का टुटा शीशा प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर रामनगर के पास रविवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद प्रभु दास साइकिल समेत हाइवा के नीचे चला गया. बाल-बाल बच गया. वह कौड़ीबहियार गांव का रहनेवाला है. दूध विक्रेता को स्थानीय लागों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का समुचित उपचार किया गया. घायल अभी सदर अस्पताल में ही भर्ती है. डॉक्टर ने बताया कि उसका पैर टूट गया है. गंभीर हाल देखते हुए रेफर किया गया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोड्डा-पंजवारा मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने हाइवा पर भी पथराव कर दिया. शीशा तोड़ दिया. लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. जाम से राहगीरों व यात्रियों को परेशानी हुई. वाहनों की कतार लग गयी थी. हाइवा मालिक ने इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपये की मदद की. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन डीबीएल के हाइवा की चपेट में आने से राहगीर घायल हो रहे हैं. गांधीग्राम के पास व दूसरा पांडूबथान के पास बड़ा बखेड़ा हुआ था. पांडूबथान में हाइवा को लोगों ने जला भी दिया था. इस बार हाइवा पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुंचाया गया. इधर, डीबीएल कंपनी के प्रबंधक ने अपना वाहन होने से इंकार कर दिया है. बताया कि उनका वाहन पीला कलर का है. ऐसे में कंपनी की छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. पुलिस ने वाहन को तत्काल नगर थाने के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >