हादसा : हाइवा के धक्के से बोलेरो क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार हाइवा और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोड्डा-पाकुड़ मार्ग में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बथानटांड़ गांव के पास घटना प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बथानटांड़ गांव के पास गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें तेज रफ्तार हाइवा और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, थाना के चौकीदार चंद्रमोहन महतो (बीट नं. I/III) को क्षेत्र भ्रमण के दौरान घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी. सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की पहचान सरौनी निवासी फिरोज अंसारी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता कुर्बान अंसारी के रूप में हुई. बताया जाता है कि फिरोज बोलेरो (JH 16A 3872) से गोड्डा जा रहा था. इसी दौरान बथानटांड़ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (JH 04 AD 3870) के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. चौकीदार चंद्रमोहन महतो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है. चालक की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >