बर्फानी स्वरूप में सजे बाबा रत्नेश्वर महादेव, भव्य रुद्राभिषेक में उमड़ी आस्था

सावन के अंतिम सोमवार पर गोड्डा के बाबा रत्नेश्वर महादेव मंदिर में बर्फ के शिवलिंग का भव्य रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का आयोजन .

संवाददाता, गोड्डा. सावन के अंतिम सोमवार की संध्या शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. इस दौरान बाबा रत्नेश्वर महादेव को भगवान अमरनाथ की तर्ज पर बर्फानी स्वरूप दिया गया. करीब डेढ़ फीट ऊंचे बर्फ के शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.

षोडशोपचार विधि से हुआ बाबा का अभिषेक

बाबा के अभिषेक के लिए गंगाजल, दूध, दही, घी, मधु, रुद्राक्ष, फल, मिठाई और सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग किया गया. पुरोहितों ने षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना कर बाबा का रुद्राभिषेक कराया. इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा.

वहीं, मंदिर में माता का भी भव्य श्रृंगार किया गया. विशेष पूजा और श्रृंगार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

पुरोहितों ने कराया विधि-विधान से पूजन

मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश ठाकुर के साथ पुरोहित मुन्ना ठाकुर, भावेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर और शुभम ठाकुर ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

बताया गया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा रत्नेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूप में रुद्राभिषेक किया गया. पिछले सोमवार को रुद्राक्ष से, उससे पहले फल से तथा उससे पूर्व बेलपत्र से बाबा का रुद्राभिषेक किया गया था.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की ओर से एक क्विंटल खीर का महाप्रसाद

महागामा विधायक सह झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के सौजन्य से सावन के अंतिम सोमवार को बाबा रत्नेश्वर महादेव को एक क्विंटल दूध से तैयार खीर महाप्रसाद का भोग लगाया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >