विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

दंगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे राकेश

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत के चपरी शिव मंदिर प्रांगण के अखाड़े पर श्रीश्री 1008 रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया. कमेटी के अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि इस गांव के ऐतिहासिक अखाड़े पर अन्य जिले से काफी संख्या में पहलवान पहुंचते हैं. दंगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राकेश कुमार, द्वितीय विराट कुमार वह तृतीय स्थान पर जुगनू कुमार को मुखिया मनोरंजन कुमार महतो की ओर से देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान निर्णायक की भूमिका में फूलो यादव, नीलकंठ यादव, उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती, सचिव रंजन कुमार, विवेक कुमार, सुबोध यादव, गोपाल यादव के साथ जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार पोद्दार, अवधेश कुमार ठाकुर, सुभाष मंडल, प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो, मनोज कुमार यादव, त्रिभुवन यादव, मिहिर कुमार महतो, योगेश यादव, रामनाथ यादव, रविंदर यादव के साथ अन्य मौजूद थे. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >